उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा बिहार में वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...