फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली में तनाव और सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर, जानें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर अहम मीटिंग हुई। इसमें चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल हुए। आइए पढ़ते हैं  देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर अहम मीटिंग हुई। इसमें चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल हुए। आइए पढ़ते हैं  देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर और एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर की 16 रन से जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 रन से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल के 27वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने 189 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। बैंगलोर की टीम यह इस सीजन की चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
violence - फोटो : Amar Ujala
प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी से मुलाकात
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के एक धड़े में हलचल मचनी शुरू हो गई है। जिस तरीके से प्रशांत किशोर ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपना पूरा प्लान सोनिया गांधी को सौंपा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की हार के विलेन रोहित शर्मा और ईशान किशन
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार शुरुआती छह मैचों में हारी है। उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार (16 अप्रैल) को 18 रन से हरा दिया। मुंबई की हार के विलेन कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर ईशान किशन रहे। दोनों ने एक बार फिर से टीम को निराशाजनक शुरुआत दी। इसके बाद टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई। - फोटो : अमर उजाला
देश में ईंधन की मांग घटी
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर है। 22 मार्च से शुरू हुई तेजी के बीच दोनों की कीमत में छह अप्रैल तक दस रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। हालांकि, उसके बाद इनके दाम स्थिर हैं। कीमतों में तेजी के चलते अप्रैल में महज 15 दिनों के भीतर ही देश में पेट्रोल की मांग 10 फीसदी तक कम हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब विधानसभा - फोटो : ANI
पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर पर लोटे और थप्पड़ों की बौछार
पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में आज उस समय हंगामा मच गया जब कुछ  विधायकों ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटे और थप्पड़ों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं इससे पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कुछ नेताओं ने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिए थे। ये घटना तब सामने आई है जब डिप्टी स्पीकर मजारी पंजाब के मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बुलाए गए सत्र के लिए अध्यक्षता करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें