फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना के तेज हमलावर पोत ‘इन फैक्ट-81 को 20 साल की सेवा के बाद समारोहपूर्वक बिदाई

Fri, 29 Jan 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय नौसेना का पोत इन फैक्ट-81 रिटायर - फोटो : एएनआई
भारतीय नौसेना के फास्ट अटैक क्राॅफ्ट यानी इन फैक्ट-81 को 20 साल तक देश की सेवा के बाद 28 जनवरी को बिदाई दे गई। नौसेना में इस रस्म केा डिकमीशन कहा जाता है। इस मौके पर नौसेना मुंबई स्थित डाॅकयार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर इस पोत को विधिवत बिदाई दी गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग आफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल वी. श्रीनिवास थे। इसके नाम में इन से आशय इंडियन नैवी और एफएसीटी का मतलब फास्ट अटैक क्राॅफ्ट है। 

 
विज्ञापन

गोवा शिपयार्ड में बना था

2 of 3
पोत की बिदाई के वक्त रस्मी परेड की सलामी लेते नौसेना के अधिकारी - फोटो : एएनआई
25 मीटर लंगा व 60 टन वजन का इन फैक्ट-81 का निर्माण गोवा शिपयार्ड लि. में बना था। इसे इजराइली कंपनी मेसर्स रामता के सहयोग से तैयार किया गया था। इसे 5 जून 1999 को नौसेना में शामिल किया गया था। नौसेना को सौंपने की रस्म गोवा के तत्कालीन राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल जेएफआर जैकब के आतिथ्य में हुई  थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनरात गश्त के अलावा किए कई काम

3 of 3
इन फैक्ट-81 को विधिवत बिदाई दी गई।  - फोटो : एएनआई
इन फैक्ट-81 का निर्माण उथले समुद्र में गश्त, निगरानी, बचाव व राहत, तटों के रखरखाव, मरीन कमांडो ट्रैनिंग आदि के लिए किया गया था। यइ एमके द्वितीय श्रेेणी का सुपर देवरा क्लास पोत था।  यह 45 समुद्री मील की उच्च गति से गश्त करने और भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले पोतों का पीछा करने में सक्षम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें