Tata Motors Ltd (टाटा मोटर्स लिमिटेड) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 67.2 फीसदी बढ़ गया है। कोरोनावायरस के मामलों में कमी आने और सरकारी पाबंदियों के हटने से त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार में मांग में बढ़ोतरी दर्ज हुई, जिसका फायदा कंपनी को भी हुआ। अच्छी बिक्री की वजह से दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स को 2906 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
Jaguar Land Rover
- फोटो : For Representation Only
जगुआर जैसी लग्जरी कार ब्रांड पर मालिकाना हक वाली टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2906 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1738 करोड़ रुपये था। इससे पहले सितंबर 2020 तिमाही में कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी ने 314 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Motors Lineup
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर गुएंटर बुशचेक ने कहा, "त्योहारी सीजन में अच्छी मांग और निजी वाहन की प्राथमिकता की वजह से पैसेंजर व्हीकल के कारोबार में पिछली 33 तिमाहियों की तुलना में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई।"
4 of 5
Tata Motors Cars and SUV
- फोटो : Tata Motors
कंपनी की लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) से कंपनी को सबसे ज्यादा कमाई हुई है। इसकी बिक्री सितंबर तिमाही के मुकाबले 13.1 फीसदी बढ़ी है लेकिन अभी भी यह कोरोना काल से पहले की तुलना में 9 फीसदी कम है।
टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि कच्चे माल की लागत का असर कम करने के लिए वह अपने वाहनों के दाम बढ़ाएगी। एक साल पहले परिचालन से कुल राजस्व 71,676 करोड़ रुपये से 5.5 फीसदी बढ़कर 75,654 करोड़ रुपये हो गया।