फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कमांडो हेलीकॉप्टर से आए, 15 मिनट में बगदादी को निपटाया, जानिए पूरी कहानी

Mon, 28 Oct 2019 03:38 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, दमिश्क
विज्ञापन
1 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media
शनिवार की आधी रात सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित बारिशा के निवासी अमेरिकी हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनकर अचानक नींद से जाग गए। थोड़ी देर बाद उन्हें गोलियों और बम के गोलों की आवाजें सुनाई देने लगी। लेकिन स्थानीय निवासियों को शायद इस बात का बिलकुल भी अंदेशा नहीं था कि उनके पड़ोस में ही दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन का सरगना अबू बकर अल बगदादी मारा जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 14
syria
बता दें कि सीरिया का यह गांव तुर्की की दक्षिणी सीमा से मात्र पांच किलोमीटर दूर है। इदलिब सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों का गढ़ है। यहां कुर्द और सीरिया सरकार विरोधी अन्य संगठन सक्रिय हैं। 
विज्ञापन

3 of 14
Donald Trump - फोटो : PTI
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप गोल्फ खेलकर आने के बाद व्हाइट हाउस के वॉर रूम में बैठकर पूरा ऑपरेशन लाइव देख रहे थे। उनके साथ अमेरिकी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी और मध्य पूर्व मामलों के सलाहकार भी मौजूद थे।  

4 of 14
यूएस आर्मी - फोटो : US Department of Defense

स्पेशल फोर्सेज ने कैसे दिया मिशन को अंजाम

अमेरिका ने इस मिशन के लिए स्पेशल फोर्स के एक बड़े समूह को शामिल किया था। इसमें आठ हेलीकॉप्टर, नौसेना के कई युद्धक पोत और लड़ाकू विमान शामिल थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पहले से ही जानती थीं कि बगदादी यहां रह रहा है और उसके साथ बड़ी संख्या में आईएस लड़ाके भी सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

5 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media
अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने तुर्की के ऊपर से उड़ान भरते हुए सीरिया के इदबिल प्रांत में प्रवेश किया। इस जगह से थोड़ी दूर पर सीरिया और रूस की सेना भी तैनात हैं लेकिन उन्हें इस ऑपरेशन की भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

6 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media
ट्रंप के अनुसार हेलीकॉप्टर ने बहुत ही खतरनाक इलाकों से उड़ान भरी। इस बात का डर था कि हेलीकॉप्टर कहीं आग की चपेट में न आ जाएं। उसकी रफ्तार कभी बहुत धीमी करनी पड़ती थी तो कभी बहुत ही तेज। जैसे ही हेलीकॉप्टर बगदादी के ठिकाने के पास पहुंचे कि गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

7 of 14
us army
जमीन पर उतरने से पहले हेलीकॉप्टर से 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। हेलीकॉप्टर से दो घरों पर मिसाइलें भी दागी गईं। इसमें एक घर पूरी तरह से तबाह हो गया।

8 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media
बारिशा गांव में पहले एक हेलीकॉप्टर को उतारा गया। इसके बाद अमेरिका के स्पेशल फोर्स के जवानों ने परिसर की दीवारों को विस्फोटकों के जरिए उड़ा दिया। जवानों ने मुख्य दरवाजे का प्रयोग इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनमें विस्फोटक न लगे हों।

9 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media

अमेरिकी सैनिकों के साथ थे प्रशिक्षित कुत्ते और एक रोबोट

अमेरिकी कमांडो टीम के साथ प्रशिक्षित कुत्ते और एक रोबोट भी था। यह रोबोट किसी भी तरह के आत्मघाती हमले का सामना करने में सक्षम था। कमांडो टीम अत्याधुनिक हथियारों से लैस थी। 

10 of 14
बगदादी - फोटो : ANI

लगभग दो घंटे तक चला ऑपरेशन

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज से डर कर वह आगे से बंद एक सुरंग में भागने लगा...वह अपने आखिरी समय में खूब रो रहा था, चीख-पुकार कर रहा था। 

11 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media
ट्रंप ने बताया कि बगदादी के पीछे अमेरिकी सेना के कुत्ते दौड़ रहे थे। जिस शख्स ने दूसरों को डराने-धमकाने की इतनी कोशिश की, उसने अपने अंतिम क्षणों को पूरी तरह से भय और अमेरिकी बलों के खौफ में बिताया।

12 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media

विस्फोटकों से भरा जैकेट पहनकर खुद को उड़ाया

जब कुत्ते बगदादी के नजदीक पहुंच गए तब उसने विस्फोटकों से भरा जैकेट पहनकर खुद को उड़ा लिया। इस घमाके के दौरान सुरंग धंस गई और बगदादी अपने तीन बच्चों के साथ इसमें समा गया। इसके बाद मलबों से बगदादी का शरीर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

13 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media

डीएनए टेस्ट से हुई मौत की पुष्टि

ट्रंप ने कहा कि 15 मिनट के भीतर ही बगदादी को अमेरिकी फौज ने मार दिया। स्पेशल फोर्स के साथ वो एक्सपर्ट भी थे जो डीएनए जांच के बाद व्यक्ति की पहचान करते हैं। इन्होंने उसी समय जांच कर बगदादी के डीएनए से मिलान किया जो बिल्कुल सही निकला। बताया जा रहा है कि एक्सपर्ट बगदादी के बॉडी के पार्ट को अमेरिका लेकर चले गए।
विज्ञापन

14 of 14
US Special Forces - फोटो : Social Media

अमेरिकी स्पेशल फोर्स को नहीं हुआ कोई नुकसान

इस ऑपरेशन में अमेरिकी स्पेशल फोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। मारे गए लोगों में बगदादी की दो पत्नियां शामिल हैं। दोनों ने कमर में विस्फोटक बांध रखा था लेकिन वह फटा नहीं। हालांकि इस दौरान अमरिकी सेना का एक कुत्ता बगदादी का पीछा करते हुए घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें