फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के दिन फरार रहने वाले पहले जज बने कर्णन, जानिए पांच बड़ी बातें

Mon, 12 Jun 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 7
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने को लेकर विवादों में आए कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन आज रिटायर हो रहे हैं। 12 जून, 1955 को पैदा हुए जस्टिस कर्णन 9 मई से फरार हैं और पुलिस को अबतक उनकी लोकेशन का पता नहीं लग पाया है। बता दें कि उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम 10 मई को ही अरुणाचल प्रदेश रवाना हो गई थी, जहां उन्हें कथित तौर पर आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन

2 of 7
जस्टिस कर्णन के रिटायरमेंट के साथ ही उनसे कई ऐसे विवाद भी जुड़ गए जो उन्हें हमेशा इतिहास में दर्ज रखेंगे। मसलन, ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश में हाईकोर्ट के कोई जज रिटायर हो रहे हैं और वे फरार हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस को आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बता दें कि अगर जस्टिस कर्णन अपने लिए अगस्त में होने वाली फेयरवेल में नहीं आए तो ऐसा भी हाईकोर्ट के किसी जज के साथ पहली बार हो रहा होगा।

4 of 7
बता दें कि ऐसा भी पहली बार हो रहा है, जब हाईकोर्ट के कोई जज एससी/एसटी कमीशन पहुंचे हैं और मांग की है कि उनके साथी जज उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जस्टिस कर्णन वो पहले जज हैं जो दूसरे मामले की सुनवाई को दौरान जजों की पीठ के सामने आ गए।
विज्ञापन

6 of 7
इतना ही नहीं पहली बार हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी जज के खिलाफ दिमागी हालत चेक करने के ऑर्डर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही जस्टिस कर्णन वो पहले जज हैं, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अपशब्द बोले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें