टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को अब नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गौतम गंभीर पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के साथ नजर आए थे। अब खबर है कि गंभीर क्रिकेट में नई जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
गौतम गंभीर
टी-20 विश्व कप और विश्व कप 2011 के फाइनल में महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले गौतम गंभीर अब मेंटर पर के रूप में नजर आ सकते हैं। खबर है कि गंभीर तमिल नाडु प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में इस भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ तय नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
गौतम गंभीर
इस बारे में गंभीर ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, "हां, कुछ फ्रेंचाइजियों ने मुझसे संपर्क किया है।" हालांकि, गंभीर ने कहा कि वो इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे। गंभीर ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए है और लोकल टेलेंट के लिए अच्छा मंच है।
4 of 6
गौतम गंभीर
बता दें कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लांस क्लूसनर कोवई किंग्स और रॉबिन सिंह कराईकुड़ी कालई के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं। इसके अलावा ब्रेट ली कांची वॉरियर्स और माइकल बेवन मदुरई सुपरजायंट के मेंटर रह चुके हैं। गंभीर किस टीम से जुड़ेंगे, यह दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
5 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI
गंभीर ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सत्र में 498 रन बनाए थे। इसके अलावा वो 122 मैचों में कप्तानी कर चुके है, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 56.56% का रहा है। ऐसे में वो पहली बार किसी टीम के साथ बतौर कोच या मेंटर जुड़ेंगे।
गंभीर चार फ्रेंचाइजियों के साथ संपर्क में हैं और उन्होंने चारों को अलग-अलग प्रेजेंटेशन दी है। हालांकि, गंभीर ने स्पष्ट किया कि वो दिल्ली के लिए घरेलु क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और टीम इंडिया में वापसी करने की पुरजोर कोशिश करते रहेंगे।