फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए इन वजहों से बेहद खास रहा साल 2017

Wed, 27 Dec 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 10
साल 2017 की कुछ बेहतरीन तस्वीर
साल 2017 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल के खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे है। वैसे तो इस साल में बहुत कुछ खास हुआ, लेकिन उनमें से भी कुछ खास पहलुओं को हम तस्वीरों के माध्यम से पेश कर रहे हैं, जो इस साल के यादगार पहलुओं में शुमार है।
विज्ञापन

2 of 10
राहुल गांधी
राहुल गांधी जब गुजरात के भरूच में रोड शो कर रहे थे, तो उसी दौरान एक लड़की उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके वाहन पर सवार हो गई। उसने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली। राहुल ने उससे हाथ मिलाए। इस लड़की का नाम मनताशा इब्राहिम है।  मनताशा ने बताया कि वह राहुल गांधी की बहुत बड़ी फैन है।
विज्ञापन

3 of 10
मानुषी
मानुषि ने हाल ही में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब देश का नाम रोशन किया था। मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत के लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। दरअसल, यह खिताब किसी भारतीय लड़की ने 17 साल बाद जीती है। 20 वर्षीय मानुषी इस साल मई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 भी बनीं थीं। मानुषी हरियाणा की है और रहने मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

4 of 10
इवांका ट्र्ंप
अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप हाल ही में भारत दौरे पर आई थीं। वह हैदराबाद में तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में इवांका ट्रंप अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व की। भारत आईं इवांका ट्रंप को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास डिनर किया। डिनर हैदराबाद के पुराने इलाके के 'ताज फलकनुमा पैलेस' होटल में किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 10
सुषमा स्वराज और भूटान के राजा
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कुछ दिन पहले भारत दौरे पर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जेत्सुन पेमा वांगचुक और राजकुमार जिग्मे नामग्याल वांगचुक भी साथ थे। भूटान का ये शाही परिवार जब दिल्‍ली पहुंचे तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इस तस्वार में भूटान के राजा के बेटे जिग्‍मे नामग्‍याल डेढ़ बरस के ही हैं। जिग्‍मे नामग्‍याल काफी अच्छे लग रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गले मिल रहे हैं। इसी साल पीएम मोदी ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका दौरे पर गए थे। ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस की पहली यात्रा की। इस दौरान दोनों एक दूसरे से गले मिले।
विज्ञापन

7 of 10
विरुष्का
यह तस्वीर इस साल काफी चर्चीत रही। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इटली के मिलान में 11 दिसंबर को सीक्रेट तरीके से शादी की थी। शादी के दौरान विरुष्का के नजदीकी लोग मैजूद थे। विरुष्का के शादी को लेकर किसी के कानोकान खबर तक नहीं थी। शादी के बाद इन्होंने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिए, जिसमें प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज लोग शामिल हुए।

8 of 10
रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद आलीशान बग्घी पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार रहे हैं। इसी साल 20 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद जी देश के 14 वें राष्ट्रपति चुने गए। 25 जुलाई का उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।

9 of 10
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
इस तस्वीर में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं, साथ में लालकृष्ण आडवानी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

10 of 10
राहुल गांधी, पीएम मोदी और आडवाणी जी
इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को कुछ इशारा कर रहे हैं। राहुल के साथ-साथ इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, राजीव शुक्ला, रविशंकर प्रसाद सहित अन्य नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें