वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई। बाद में इसे और बढ़ाया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 01 मार्च को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...
देश में खास
1. दिल्ली हिंसा से नाराज होकर बांग्ला अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अभिनेत्री मुखर्जी ने साल 2013 में ही भाजपा की सदस्यता ली थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
2 of 17
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
देश में खास
2. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पटना के गांधी मैदान में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जेडीयू विधायक कौशल यादव कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते देखे गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 17
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
देश में खास
3. एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर एजाज लाकड़ावाला के बेहद करीबी नदीम लाकड़ावाला को गिरफ्तार किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 17
Curfew in Shillong
- फोटो : PTI
देश में खास
4. मेघालय में सीएए और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) पर बैठक के दौरान केएसयू कार्यकर्ताओं और गैर आदिवासियों के बीच बीते दिनों हुई झड़प के बाद शिलांग में हालात अब भी तनावपूर्ण बन गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 17
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : PTI
देश में खास
5. छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिन से चल रहे आयकर विभाग के छापों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। अपने मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां सीआरपीएफ की निगरानी में हो रही ‘गोपनीय’ कार्रवाई की पार्टी ने आलोचना की। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 17
इंवाका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
देश में खास
6. इवांका ट्रंप ने खुद पर बने मीम्स का मजाकिया लहजे में जवाब दिया। दरअसल, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने भारत यात्रा पर आई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के साथ ताजमहल के सामने अपनी फोटोशॉप्ड की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 17
भारतीय वायुसेना का अपाचे
- फोटो : PTI
देश में खास
7. दुश्मन को नेस्तनाबूद करने के लिए भारत अब घातक स्वदेशी अपाचे हेलीकॉप्टर बनाने की तैयारी शुरू हुई। हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उत्पादन के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी रक्षा कंपनी ने इसके लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 17
Delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
देश में खास 8. दिल्ली दंगों में मरने वालों की संख्या 45 हो गई। भागीरथी विहार और गोकलपुरी के नालों से शवों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। भारी संख्या में लोगों के गायब होने की बात कही गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 17
शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
देश में खास
9. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने देश की सबसे अमीर मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर ‘मिशन बीएमसी 2022’ शुरू किया। वहीं शरद पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली का चुनाव नहीं जीती, इसलिए समाज को बांट रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 17
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ
- फोटो : ANI
देश में खास
10. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने पार्टी मुखपत्र सामना के संपादक पद की जिम्मेदारी संभाली। यहां पढ़ें पूरी खबर
11 of 17
सीएए के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
देश में खास
11. कोलकाता के जादवनपुर विश्विविद्यालय में पढ़ने वाले एक पोलिश छात्र को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने नोटिस भेजा। उसे देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया। वह कथित तौर पर सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर
12 of 17
अमित शाह
- फोटो : Twitter
देश में खास
12. पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया। साथ ही कुछ लोगों पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला। यहां पढ़ें पूरी खबर
13 of 17
अशरफ गनी
- फोटो : ANI
दुनिया में खास
1. अफगानिस्तान शांति समझौते पर संकट के बादल घिरते नजर आए। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार तालिबान के 5 हजार कैदियों को रिहा नहीं करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
14 of 17
Donald trump
- फोटो : PTI
दुनिया में खास
2. अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर मुहर के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धमकी देते हुए कहा कि यदि कुछ भी खराब होता है तो हम वापस आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
दुनिया में खास
3. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स ने अपनी सगाई का एलान किया। साइमंड्स जल्द ही मां बनने वाली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
16 of 17
फिलिप रुथनम
- फोटो : ट्विटर
दुनिया में खास
4. भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के चलते गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव फिलिप रुथनम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दुनिया में खास
5. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने अहमदियों से संबंधित तीन कब्रों को कथित तौर पर तोड़ दिया। पाकिस्तानी संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर