फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में एक ही टॉयलेट होने से परेशान थी महिला, फ्रेश होने के लिए निकाला अजीबोगरीब आइडिया

Sun, 27 Jan 2019 05:42 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Social Medi
सुबह-सुबह फ्रेश होने के लिए किसी-किसी को काफी समय लगता है। लेकिन जब यह समस्या परिवार के बाकी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाए तो स्थित और भी खतरनाक हो जाती है। क्योंकि परिवार के बाकी लोगों को भी टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और वे परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Social Media
स्थिति तो तब और खतरनाक हो जाती है जब घर में एक ही टॉयलेट हो। एक महिला भी कुछ इसी तरह की परेशानी से गुजर रही थी। वह अपने पति और बच्चों को टॉयलेट में लगने वाले समय से काफी परेशान हो गई। हालांकि महिला ने इससे बचने के लिए अजीबोगरीब आइडिया निकाले और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उसके इन आइडियाज को पढ़ने के बाद लोगों को काफी मजा आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये खबर एक ऐसी महिला की है, जिसके घर में अटैच लेट्रीन बाथरूम है। वो महिला अपने पति और बच्चों को टॉयलेट में लगने वाले वक्त से बुरी तरह परेशान हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि जब कभी मैं सुबह बाथरूम जाने की सोचती हूं तो वो मुझे हमेशा व्यस्त ही मिलता है।

4 of 9
- फोटो : Social Media
पहले फ्लोर पर बने टॉयलेट में सुबह के समय हमेशा या तो उसका पति या फिर उसके बच्चों में से कोई एक वहां बैठा मिलता है। महिला के मुताबिक, उन लोगों को फ्रेश होने में काफी वक्त लगता है, जबकि उन लोगों के मुकाबले मैं थोड़ी जल्दी फ्रेश होकर बाहर आ जाती हूं। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : Social Media
जरूरत के वक्त टॉयलेट के लिए इंतजार कर-कर के जब महिला परेशान हो गई, तो उसने इस समस्या से निपटने के लिए बहुत ही मजेदार अजीबोगरीब आइडिया खोज निकाले। 
विज्ञापन

महिला का पहला आइडिया

6 of 9
- फोटो : Social Media
महिला का कहना है कि अब वो अपने घर में टाइम स्लॉट और पंच कार्ड सिस्टम लगाने के बारे में सोच रही है। जिसमें घर के हर सदस्य को टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा। 
विज्ञापन

महिला का दूसरा आइडिया 

7 of 9
महिला ने दूसरे ऑप्शन के तौर पर उसने टॉयलेट को इलेक्ट्रिफाइड करने की बात कही है। जिसमें ऐसा सिस्टम रहेगा कि अगर कोई वहां पांच मिनट से ज्यादा बैठेगा तो उसे 'करंट का झटका' लगेगा।
 

8 of 9
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया साइट Mumsnet पर ये स्टोरी शेयर करते हुए महिला ने लिखा कि हमारे घर में सिर्फ एक टॉयलेट है, वो भी पहले फ्लोर पर बाथरूम के साथ अटैच है। जब भी मैं बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए जाती हूं तो वहां कोई ना कोई अंदर मिलता है, जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : Social Media
हालांकि, महिला की इस पोस्ट पर यूजर्स ने उसके आइडियाज को काफी शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स ने महिला की तारीफ करते हुए सलाह दी है कि ये सब करने की बजाए घर में एक दूसरा बाथरूम क्यों नहीं बनवा लेती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें