फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार चुटकुले: भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंची लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

Tue, 29 Sep 2026 05:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी चुटकुले: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
फनी हिंदी जोक्स: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंची लड़की
लड़की- बाबा मेरे दो प्रेमी हैं
मेरी शादी किस से होगी?
कौन होगा वो किस्मत वाला?
ज्योतिषी- पहले वाले से तेरी शादी होगी
और दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा......



पिंकी- पडिंत जी, मुझे लगता है कि
भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा
पडिंत जी- फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सरकारी अस्पताल में भर्ती चिंटू ने नर्स से कहा-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
नर्स- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी हाथ में बेलन लेकर पति से बोली-
आप दो खाओगे या तीन
पति- क्या? 
पत्नी- परांठा या रोटी 
पति- साफ-साफ बोला करो यार,
कलेजा मुंह को आ जाता है.... 



हिंदी चुटकुले: साली- आज खाना कैसा बना है? जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब



स्वर्ग पहुंचते ही परी को इम्प्रेस करने के लिए आदमी ने कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज- तुमने 10 साल से अपनी पत्नी को,
डरा धमका कर अपने काबू में रखा है 
मुजरिम- जज साहब वह बात यह है कि,
जज- सफाई नहीं तरीका बताओ जल्दी से.....



एक आदमी की टांग की हड्डी टूट गई
वह हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां,
एक आदमी की दोनों टूटी हुई है
वह उसको देखकर बोला-
आपकी दो पत्नियों हैं क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा-
जो लड़के पिंकी को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाए
पप्पू को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते?
पप्पू- मैम मैं क्यों कहूंगा? मैं तो फूफाजी हूं......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें