फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: साली- आज खाना कैसा बना है? जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Tue, 29 Sep 2026 04:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
वायरल जोक्स: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। चुटकुले (Chutkule) हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



साली- आज खाना कैसा बना है?
जीजा- तुम भी ना, बस लड़ने के बहाने ढूंढती हो.....



जीजा- आदमी अपने घर में सिर्फ,
दो ही कारणों से खुश होता है
साली- कौनसे दो कारण?
जीजा- जब बीवी नई हो या बीवी नहीं हो....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
पप्पू- फायदा तो पता नहीं मैम, 
पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है,
बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं,
कि आप इंजीनियर कैसे बने?



स्वर्ग पहुंचते ही परी को इम्प्रेस करने के लिए आदमी ने कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके


मजेदार चुटकुले: बहू ने गुस्से में सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी- मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे
पति- मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी,
जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा......



पत्नी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी
तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे
पति- तो ?
पत्नी- तो अब क्यों नहीं करते?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलॉजिस्ट को रेफर करते हुए कहा,
बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो
बुजुर्ग उठते हुए बोला- हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें