Viral Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन और ज्यादा तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब हो रही है। इसकी वजह से कई लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो कम से कम समय निकालकर पांच मिनट जरूर हंसें। अंग्रेजी की एक कहावत है 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' मतलब हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से शरीर की मांसपेशियों में जो खिचाव आता है वह एक एक्सरसाइज की तरह होता है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है जिससे आप तनावमुक्त रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक आदमी मुर्गे का फर्म चलाता था
उसने किसी फौजी रिश्तेदार को दावत पर बुलाया
रिश्तेदार दो मुर्गे खा गया फिर भी उसका पेट नहीं भरा
उसकी नजर और मुर्गों पर थी
रिश्तेदार (आंगन में एक बूढे मुर्गे को देखकर)- देखो, ये मुर्गा किस शान से लड़खड़ा रहा है
आदमी (चिढ़कर)- शान क्यों न हों? इसके दो बेटे एक फौजी अधिकारी की सेवा जो कर चुके हैं...