वायरल जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।
नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'
फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'
फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई। नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'