फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: नशे में धुत्त दो दोस्त रेल की पटरियों के बीच से जा रहे थे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 01 Dec 2021 04:00 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : Istock
हंसना स्वाथ्य के लिए बेहद जरूरी है। डेली खुल कर हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। सिर्फ यही नहीं, जिन लोगों मोटापा कम करना है उनके लिए हंसी सबसे अच्छा उपाय है। हंसने के दौरान कैलरी बर्न होता है जिससे मोटापा में कमी आती है। एक शोध के मुताबिक 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। इसके अलावा जब आप खुश रहते हैं तो आपके आस-पास का माहौल भी खुशनुमा होता है। खूब हंसने-हंसाने का माहौल बनाए रखने के लिए पढ़ें ये ठहाकेदार चुटकुले...  

एक लड़का अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया...
परिवार वाले दोनों को साथ बैठाकर बाहर चले गए.
लड़की: भईया, आपकी कितनी बहनें हैं ?
लड़का: थोड़ी देर पहले 3 थीं अब 4 हो गई हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे,
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं,
दूसरा- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के भोज में एक अनजान व्यक्ति को खाते देखकर घरवाले ने पूछा -
माफ कीजिएगा, आपको निमंत्रण दिया गया था क्या? 
अनजान व्यक्ति (गरम होते हुए) बोला -
नहीं दिया तो ये मेरी गलती है क्या...!!! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें