अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है और विशेषज्ञ कहते हैं कि मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा हंसते रहना जरूरी है। हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त भी अच्छी होती है। इतना ही नहीं हंसना हमें दर्द में आराम देता है और स्थितियों से निबटने के लिए साहस भी बढ़ाता है। हम जानते हैं कि काम के अधिक दबाव की वजह से आप खुल कर हंस नहीं पाते होंगे। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।
लड़की वाले- आपका बेटा क्या करता है?
लड़के वाले- जी वह पायलट है,
लड़की वाले- कौन सी एयरलाइंस में?
लड़के वाले- जी वो शादियों में ड्रोन उड़ाता है...
लड़की वाले चकरा गए...
विज्ञापन
2 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
मोनू- मां कहती है भैंस का दूध पीने से दिमाग तेज होता है,
सोनू- मां बेवकूफ बनाती है. अगर ऐसा होता तो भैंस का बच्चा वैज्ञानिक की बन जाता...
विज्ञापन
3 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
रामू सिर पर हाथ धरे बैठा था,
पास से गुजर रहे व्यक्ति ने पूछा क्या हुआ भाई क्यों परेशान बैठे हो?
रामू- यार क्या बताऊं 2 टन का एसी खरीदा था, घर जाकर तौला तो 62 किलो का ही निकला...
4 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
एक कंजूस पति को करंट लगा
पत्नी- आप ठीक तो हो ना?
पति- मैं ठीक हूं, तू मीटर देख...यूनिट कितना बढ़ा...
विज्ञापन
5 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ!
चिंटू- एक खूबसूरत लड़की को देख कर बूढ़े पास्ट टेंस में और लड़के फ्यूचर टेंस में चले जाते हैं !!!
छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह,
कर्मचारी- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए...
बॉस- क्या काम है, किसलिए छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- काम तो कुछ खास नहीं है, बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है...