जब हम अपने पूरे दिनभर के काम से खाली होते हैं तो हमें अपने मूड को फ्रेश करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हम अपना मूड हंसी-मजाक करके फ्रेश कर सकते हैं। हंसने-मुस्कुराने से हमें अंदर से ताजगी महसूस होती है। वैसे तो हंसने के कई तरीके होते हैं, लेकिन इनमें सबसे आसान तरीका होता है जोक्स या चुटकुले पढ़ना। इन जोक्स को हम अपने दोस्तों और परिवार में सुना सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए रोज लाते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें आप पढ़कर लोटपोट हो सकते हैं और अपने दिनभर की थकान को मिटा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर.........
चिंटू - दुखी होकर बैठा था
पिंटू ने पूछा क्या हो गया इतना परेशान क्यों है
चिंटू - यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू - क्यों?
चिंटू -चिंता से यार
पिंटू - किस बात की चिंता है यार तुझे?
चिंटू -बाल झड़ने की।