फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: टीचर- कल क्यों नहीं आया? पप्पू ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Wed, 26 Jan 2022 08:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हम लोगों को खुद हंसना चाहिए और दूसरों को भी हंसाने की कोशिश करना चाहिए। हम लोगों को जोक्स और चुटकुले सुनाकर दूसरों को हंसा सकते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का जीवन तनाव भरा है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप थकान और तानव को दूर कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

टीचर- कल क्यों नहीं आया?

पप्पू- नहीं बताऊंगा?

टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,

पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।

टीचर- इतना छोटा होके भी

गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?

पप्पू- आपकी बेटी !!!

(टीचर बेहोश )
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 

उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,

इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।

मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि

तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?

पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर - बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला - और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!

पप्पू- मैडम भी यही कहती हैं।

पापा- क्या?

पप्पू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें