फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ, छात्र की शायरी सुनकर हो गए बेहोश

Fri, 04 Mar 2022 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
जिस प्रकार सेहतमंद रहने के लिए हमें अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी प्रकार हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ नए जोक्स और चटपटे चुटकुले। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

सोनू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ।

छात्र- मोटा मरता मोटी पर, भूखा मरता रोटी पर, मास्टरजी की है दो बेटी और मै मरता हूं छोटी पर।

मास्टर जी बेहोश। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू और मिंटू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।

टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 

चिंटू- मैडम फिर आप कहोगे कि नकल मारी है, इसीलिए। 

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

मरीज- डॉक्टर साहब, आपने सिर, बदन और जोड़ो में होने वाला दर्द बिल्कुल ठीक कर दिया।

अब एक तकलीफ रह गर्ह है कि मुझे पसीना नहीं आता। 

डॉक्टर- चिंता मत करो, मेरा बिल देखकर आपकी यह तकलीफ भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- मेरा मोबाइल मां के पास रहता है।

बॉयफ्रेंड- अगर पकड़ी गई तो? 

गर्लफ्रेंड- तुम्हारा नंबर बैटरी लो नाम से सेव किया है। 

जब भी तुम्हारा फोन आता है तो मां कहती हैं- लो चार्ज कर लो बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें