फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 12 Dec 2021 11:08 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रोजाना खुल कर हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त अच्छी होती है। इसके अलावा हंसने से हमें दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए कोशिश करें रोजाना खुल कर हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों भी हंसाएं। हंसने के लिए आप कुछ मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं जो हंसने-हंसाने में आपकी मदद करेंगे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...  

भिखारी - बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए.
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं.
समीर - पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी - मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है...

 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं. 
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा... 
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
मंटू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
घंटू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
मंटू - फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।
घंटू - किसने मारा?
मंटू - सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर - तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू - क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें