फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बाप और बेटे के बीच हुई ये बातचीत पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Fri, 06 Jan 2023 06:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास परिवार के साथ बैठकर दुख-सुख बांटने का समय नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर मानसिक तनाव से बचना है, तो हंसते रहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता बंता के घर गया।

बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।

फोटो देखकर संता बोला- 

तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।

संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..

आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी

 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने?
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल..
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी - नालायक पढ़ ले...
कभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने?
पप्पू- हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं...
मास्टर जी - कौन सी बुक?
पप्पू- फेसबुक...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

Hindi Jokes: मूड खराब है तो पढ़िए ये मजेदार जोक्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। 
बीवी बेहोश।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 

भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 

गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 

भोलू- किसने मारा? 

गोलू- सूरज की मम्मी ने...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें