फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 14 Mar 2023 11:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों को हंसाना भी एक कला है। व्यस्त जीवन में लोग हंसना भी भूल चुके हैं। कहा जाता है कि 'लाफ्टर इज बेस्ट मेडिसिन' यानि हंसी सबसे अच्छी दवा है। एक हंसी आपके जीवन को बेहद खूबसूरत बना सकती है। हंसने से आपको बड़ी-बड़ी समस्याओं से चुटकियों में छुटकरा मिल सकता है। देखा गया है कि जो लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं, वे बुढ़ापे में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा- क्या कर रहे हो मित्र?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा - समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा -
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल,
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं,
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं..
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं!

Viral Chutkule: इन टाॅप-5 चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए झन्नाटेदार जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा- मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।

दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, 
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा।


Hindi Jokes: पप्पू और गप्पू की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में नहीं जा सका
बंता- ऐसा क्यों?
संता- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी।
बंता- इसका बैंक में ना जाने से क्या 
मतलब?
संता- अरे बैंक में लिखा था -"हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें