फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब पति और पत्नी के बीच हुई जमकर लड़ाई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 07 Mar 2022 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हम मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। अगर आप भी इस भागदौड़ जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हम दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।

उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।

शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया।

पत्नी अभी भी बेहोश है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई, पत्नी बाजार जाकर जहर लाई और खा लिया, लेकिन, वो मरी नहीं बीमार हो गई।
पति गुस्से से बोला, सौ बार कहा है चीजें देख कर खरीदा करो, पैसे भी गये, काम भी नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

लड़की वालें लड़का देखनें गये...

लड़की वालें- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो।

पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का, अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेंगा।

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति- कल मेंरे ख्वाब में एक लड़की आई थी, वाह क्या लड़की थी।
पत्नी- अकेले आई होगी।
पति- तुम्हे कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेंरें ख्वाब में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

शादी के बाद जब पत्नी घर में आई तो मिंटू बहुत परेशान था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अपनी पत्नी से क्या बात करें। 
थोड़ी देर बाद उसने कहा- आप घर पर बताकर तो आईं हैं ना कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें