फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 26 Jul 2022 05:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: हर इंसान को सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और उदासी दूर रहती है। अगर हमें आज की बिजी लाइफ में भी सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। ये बताओ कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
कर्मचारी- सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो।
बॉस- कितने दिन की छुट्टी चाहिये?

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।


 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें