फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: नर्स- मुबारक हो...आपके घर बेटा पैदा हुआ है, पिता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 26 Jul 2022 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi:  अच्छी हवा, अच्छे खानपान के साथ ही इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसी भी बेहद जरूरी है। हंसी-मजाक करने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले भी हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
नर्स- मुबारक हो...आपके घर बेटा पैदा हुआ है।
रमेश- गजब टेक्नोलॉजी है।
नर्स- क्या?
रमेश- पत्नी अस्पताल में और बेटा घर में पैदा हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? 
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है! 
मास्टर- कौन सा? 
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, 
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं 
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें