फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Very Funny Jokes: मरीज और डॉक्टर की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे मजेदार जोक्स

Sun, 02 Jan 2022 12:25 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
नया साल शुरू हो गया है और नए साल पर ज्यादातर लोग रेज्योलुशन बनाते हैं। इस साल अपने रेज्योलुशन की लिस्ट में आप भी एक नया नाम जोड़ लीजिए कि आप रोजना खुल कर हसेंगे। हंसने से मानसिक हो और शारीरिक सभी तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने में जोक्स आपकी काफी मदद करते हैं। इसलिए हम रोजाना ऐसे ही मजेदार जोक्स आपके लिए लेकर आते रहेंगे जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....  

मास्टर जी- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर जी- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर जी- किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की बड़ा मेकअप करके ऑफिस आई,
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,
लड़की- मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
लड़की- ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की-मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक-मैडम इंजन में ऑइल नहीं है।
और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...

4 of 5
Jokes - फोटो : Istock
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें