फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Very Funny Jokes: खूबसूरत महिला के हाथ में नींद की गोली थमाकर डॉक्टर ने कही ऐसी बात, जानकर खूब हंसेंगे आप

Thu, 09 Dec 2021 11:02 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुशियों से नाता कब का टूट गया पता ही नहीं चला। इसी वजह से कई सारी बीमारियों ने इंसान को जकड़ रखा है। जिसे देखो परेशान है। कोई डिप्रेशन का शिकार है तो किसी पर तनाव हावी है। हम ठीक से जीना तो दूर हंसना भी भूल चुके हैं। जानकारों का मानना है कि हंसी को गंभीरता से लेकर देखिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी। हमेशा हंसने और खुश रहने वाला व्यक्ति वाला सभी लोगों के बीच सबसे प्रिय होता है। इसलिए रोजाना हंसने और खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो हंसने में आपकी मदद करते हैं। तो इन्हें पढ़िए और हंसते मुस्कुराते रहिये... 

गोलू- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 
पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 
गोलू- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 
पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें