फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: राजू- क्या हुआ इतने गुस्से में क्यों हो? मोनू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 23 Apr 2024 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

दोस्ती में कर दी पैसों की बात…
पहला दोस्त – तुझे मुझसे जो मांगना है मांग ले…
तुझे सब मिलेगा।
दूसरा दोस्त – पैसा...
पहला दोस्त – पैसे को साइड में रख यार….
इसके अलावा मांग जो मांगना है..
दूसरा दोस्त – तेरे साइड में रखे हुए पैसे।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मोनू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
सोनू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
मोनू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कुछ दोस्त बड़े अजीब होते हैं,
फिर भी दिल के करीब होते हैं,
ना करते ये फ़ोन, 
और ना ही करते ये मेसेज....
क्योंकि ये सुदामा से भी गरीब
होते है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति- पत्नी में जन्माष्टमी
को लेकर बहस चल रही थी...
तभी पति बड़े गर्व से बोला
बचपन में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्कूल  
में हमेशा मुझे ही कृष्ण बनाया जाता था.
पत्नी भी उतने में बोल पड़ी-
बाकी सारे लड़के तुम्हारे
स्कूल में गोरे होंगे ना इसलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
राजू (मोनू से)- क्या हुआ इतने गुस्से में क्यों है ?
मोनू- क्या बताऊं यार...
पता है मैं मेट्रो में बैठा हुआ था।
तभी एक लड़की मेरे बगल में आकर खड़ी
हो गई और उसने अपने फ़ोन में            
राष्ट्रगान बजा दिया फिर
जैसे ही मैं खड़ा हुआ वो मेरी सीट पर बैठ गयी
और मुझे खड़ा - खड़ा आना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें