जोक्स हिंदी: हर इंसान किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। ऐसे में लोग सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागमभाग जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?