फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पापा- आज तेरी मम्मी इतनी चुपचाप क्यों बैठी है? बेटे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 25 Dec 2023 11:41 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Chutkule in hindi: हंसना-हंसाना हमारे सुखद जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, रोज खूब खुल कर हंसिए। अगर आप हंसते रहेंगे तो कई सारी परेशानियों का एहसास भी नहीं होगा, जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और समस्याएं कैसे आएंगी और चली जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। जोक्स-चुटकुले इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे और कुछ पल के लिए ही सही आप परेशानियों को भूल जाएंगे। चलिए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।

राजू साइकिल से जा रहा था।
अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की- घंटी नहीं मार सकता था।
राजू- अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी अब क्या घंटी अलग से मारूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- साहब 20 रुपये दो ना कॉफी पीनी है।
आदमी- लेकिन कॉफी तो 10 रुपये की आती है।
भिखारी- मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ में है ना।
आदमी- अरे भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है।
भिखारी- नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी।
पापा (आंख में आंसू के साथ)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल ऐसा बेटा भगवान सभी को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- ये नया मोबाइल कब लिया?
टिंकू- लिया नहीं गर्लफ्रेंड का उठाया है।
दोस्त- क्यों?
टिंकू- वो पगली रोज-रोज कहती थी कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाते... बस आज मिली तो उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें