फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- काम के लिए घर में बाई रख लें? पत्नी का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 11 Feb 2024 11:07 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
जोक्स: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं।

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूज पेपर मांग रही हो।
यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
अब पति सदमे में है!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है... 
बाप बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा - बेटा तू तो करोड़ों का है।
सोनू - तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है।
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- काम के लिए बाई रख लें? तुम थक जाती हो!
पत्नी- नही चाहिए
पति- क्यों
पत्नी- तुम्हारी आदत मैं अच्छी तरह जानती हूं पहले मैं भी बाई ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की कुर्ती सिलवाने दर्जी के पास गई और बोली... 
भैया, कुर्ती में बाजू 'नेट' वाली लगाना 
दर्जी - 2G या 3G?
लड़की के उड़े होश!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें