फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? बंता ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 12 Dec 2022 01:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
Today’s Majedar Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया...
लड़की- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू...
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है. तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
बंता- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- क्या तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो?
पति- हां
पत्नी- क्या तुम मेरे लिए करवाचौथ का व्रत रखोगे?
पति- क्या मैंने तुमसे कहा कि तुम मेरे साथ
कभी ड्रिंक पीने चलो...!!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति सुबह-सुबह भगवान को कोसे जा रहा था-
हे भगवान ये तेरी कैसी माया है...
अपना बच्चा रोए तो दिल में दर्द और दूसरे का रोए तो सिर में दर्द.
अपनी बीवी रोए तो सिर में दर्द और पराई रोए तो दिल में दर्द...!


Hindi Jokes: टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पिता- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
संता- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
पिता- अच्छा, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
संता- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी के बाप से भी नहीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता केले खरीदने गया
संता- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
संता- चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा.
संता- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तू रख ले... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी उसकी पत्नी- अरे उठो जी, घर में चोर आ गए और चोरी हो रही है,
पुलिस इंस्पेक्टर ने नींद में कहा- यार, मुझे सोने दो, अभी मेरी ड्यूटी का समय नहीं हुआ है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें