Today's Jokes: आज के समय में तनाव लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। ऐसे में लोग तरह-तरह की मानसिक बीमारियों का सामना कर रहे हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो आपको आज से ही दिन में थोड़ा समय निकाल कर हंसना शुरू कर देना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए रोजाना कुछ धमाकेदार जोक्स लेकर आते रहते हैं।
अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी पर्दा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।