Today's Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आधी रात को पुलिस ने चिंटू के घर का दरवाजा खटखटाया...
चिंटू- कौन है?
पुलिस- पुलिस।
चिंटू- क्या काम है?
पुलिस- दरवाजा खोलो, हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने आदमी हो?
पुलिस- 4 हैं।
चिंटू (गुस्से में)- तो गधो, आपस में ही बात कर लो…
मुझे क्यों परेशान कर रहे हो!