फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Sat, 23 Apr 2022 11:02 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny jokes And Chutkule in Hindi: हंसना एक दवा के समान है। हम हर दिन हंसते और मुस्कुराते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी के लिए जरूरी है कि हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई।
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है।
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है? 
पप्पू- नहीं सर, हम तो गणित के स्टूडेंट हैं।
टीचर- मतलब? 
पप्पू- मतलब हम प्रपोज नहीं सिर्फ सपोज करते हैं। हमने सपोज किया है- माना कि वो मेरी है।
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

मोहन की दो करोड़ की लॉटरी निकली।
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
मोहन- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो नहीं तो मेरी टिकट के 100 रुपये वापस करो।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक शराबी सड़क पर जा रहा था अचानक फिसलकर वह कीचड़ में गिर गया उसी वक्त बिजली चमकी तो... 
शराबी बोला- हे भगवान एक तो पहले कीचड़ में गिरा दिया और अब फोटो भी खींच रहे हो।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंकू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
मिंकू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
चिंकू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
मिंकू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू- आज मेरे कुछ दोस्त घर आ रहे हैं, मेरे सारे खिलौने छिपाकर रख दो।
मम्मी- क्या तेरे सारे दोस्त चोर हैं? 
चिंटू- नहीं ,लेकिन वो अपनी चीजें पहचान लेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- अच्छा बंता ये बताओ कि शादी वाले घर में सबसे ज्यादा क्या बनता है? 
बंता- मेरे विचार से तो खाना।
संता- नहीं ,शादी वाले घर में दो चीजें हैं जो बार-बार बनती रहती हैं...एक तो चाय और दूसरा रिश्तेदारों का मुंह...
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है, जल्दी से एम्बुलेंस के लिए फोन लगाओ।
पत्नी- हां, लगाती हूं. जल्दी अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें