फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब घर जमाई ने कहा- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 17 Apr 2022 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
Most Funny Chutkule in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से हम मन प्रसन्न रहता है। काम के बढ़ते दबाव और महत्वाकांक्षाओं ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर से बचना है, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,

बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,

लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,

लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,

बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?

लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,

बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?

लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,

बॉस- वो क्यों ?

लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock


घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा। 
सास- ऐसा क्यों? 
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं, रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

एक दिन मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।

एक विदेशी आदमी आया और उसने मिंटू को रोक लिया।

विदेशी- मुझे ताजमहल जाना है।

मिंटू- तो जा न...सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?

4 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर ने क्लास में पूछा

सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है बताओ?

सिर्फ चिंटू ने हाथ खड़ा किया...

टीचर ने कहा- शाब्बाश बेटा, बताओ?

चिंटू- सर, जो समुद्र के पास रहता हो उसे सीनियर (see-near) कहते हैं,

और जो चिड़ियाघर के पास रहता है, उसे जूनियर (zoo-near)...
 
विज्ञापन

5 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

वैलेंटाइन डे पर एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 

अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 

वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 

दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”....
विज्ञापन

6 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 

डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।

महिला- किस समय? 

डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक
ही क्लास में पढ़ते थे।

अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

पप्पू - मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें