फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: महिला ने वकील से कहा- मुझे अपने पुराने पति से फिर से शादी करनी है, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 16 Apr 2022 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

Latest Jokes:  आजकल की भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है वो अपने परिजनों के साथ बैठकर हंसी मजाक कर सकें। अब ऐसी स्थिति में लोग जल्द ही टेंशन और मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। अगर हमे इन सबसे बचना है, तो दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से दिल की बामीरियों से बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


संता बंता के घर गया।

बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।

फोटो देखकर संता बोला- 

तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।

संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..

आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला वकील के पास जाकर बोली।

मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।

वकील- क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों?

महिला- वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 

भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 

गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 

भोलू- किसने मारा? 

गोलू- सूरज की मम्मी ने...

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” 

पति- बोलो! क्या हुआ?” 

पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो 

पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...

पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,

पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...

पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?

मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...

बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!

फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?

गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं

महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?

गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,

फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें