फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मोटू और पतलू की बातें सुनकर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 31 Jan 2023 12:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर इंसान के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तनाव और उससे होने वाली परेशानियों से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...

पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?

पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।

पति- ये क्या है ?

पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,

तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।

यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।

बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?

पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 

सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पतलू- भाई कहां जा रहे हो? 
मोटू- यार, सुना है सोने में भारी गिरावट आई है, तो सोने जा रहा हूं 
पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा? 
मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना, सोने में काफी गिरावट आई है पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इंसान वो है जो हमेशा दूसरों की मदद करे
स्टूडेंट- लेकिन परीक्षा के समय ना तो आप खुद इंसान बनती हो और ना ही दूसरों को बनने देती हो
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- बंता मुझे बचा ले
बंता- क्या हुआ
संता- मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था भाई कुछ अलग कर मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया अब बन्दूक लेकर मुझे खोज रहा है

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले , पढ़िए मजेदार जोक्स
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जानू क्या में तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति- नहीं .......
पत्नी- क्यों ..?
पति- क्योंकि में हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं

आज के मजेदार जोक्स: लड़की को 25 सेल्फी लेने के बाद हुआ ये बड़ा एहसास, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया ..........
बस स्टैंड पर एक किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये की इस किताब का नाम था ...?
.
.
30 दिनों में डॉक्टर कैसे बने

Jokes Hindi: पत्नी को अपने साथ शिमला क्यों नहीं ले जाता था पति, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति- बहुत ज्यादा...!!
पत्नी- फिर भी बताओ कितनी?
पति- इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें