Today’s Funny Jokes in Hindi: जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अच्छे खान-पान जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बहुत जरूरी है। बुरे वक्त में भी आपको हंसते रहना चाहिए, जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हों। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्दी बीत जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
लड़की वाले- क्यों बेटे, तुम किस खानदान से हो।
लड़का- जानवरों के खानदान से।
लड़की वाले- मतलब?
लड़का- जी मेरे पिता जी मुझे गधा कहते हैं, मम्मी कुत्ता कहती हैं, बहन मुझे बन्दर कहकर चिढ़ाती है, टीचर मुझे सूअर।