फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: ज्योतिषी संता का हाथ देखकर- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे, संता का सवाल सुनकर उड़े होश

Thu, 20 Apr 2023 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : amar ujala
Funny Jokes in Hindi: अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान को मानसिक तनाव की वजह से कई बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। मानसिक तनाव और चिंता से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
ज्योतिषी संता का हाथ देखकर- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
संता- पढ़ तो मैं 4 साल से रहा हूं, ये बताओ कि पास कब होऊंगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “

Hindi Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?


Funny Jokes: पति-पत्नी के जोक्स पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें