फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 03 May 2022 11:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Today Funny Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौक की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कहीं भी कभी हंसा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी का 1 घंटे से चल रहा झगड़ा पति के एक वाक्य से खत्म हो गया।
पति- सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी? 
उसके बाद पति को चाय बिस्किट दोनों मिले। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
इंजीनियरिंग के छात्र- सर, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है। जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं।
सर- वाह, गुड..क्या चीज है वह 
छात्र -छेद सर- 
दे थप्पड़.. दे थप्पड़।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक काॅकरोच की नीलामी हो रही थी 
पहली बोली थी- दस लाख 
दूसरी बोली थी- पचास लाख 
तीसरी बोली थी- एक करोड़ 
इतने में जज साहब बोल पड़े इस काॅकरोच में ऐसी क्या बात है, जो लोग इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं।
तभी किसी ने कहा- जज साहब, इस काॅकरोच से बीवी डरती है।
इसके बाद जज साहब ने भी बोली लगाई। 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें