फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मेजदार जोक्स: लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? प्रेमी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 19 Jul 2022 06:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: अच्छी सेहत के लिए मानसिक तनाव से दूर रहें और हंसते रहें। हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर रहता है। इसके अलावा हमारा मन तरोताजा है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप भी हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बाती आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा-पाठ करने लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा।
गरीबों की मदद करने लगा। सारे गलत काम छोड़ दिये और प्रभु की भक्ति में लग गया।
अब पत्नी फोन पर अपने पति के बारे में सहेली को बता रही थी- कमीना, अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में लगा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 
प्रेमी- शाहजहां जितना
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ? 
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर-  मूर्ख 20 कैसे बचेंगे? 
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भोजन में बाल आने के बाद सोनू ने अपनी सुंदर बीवी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
सोनू- जानू जुल्फों को संभाल लिया करो,
बीवी शर्माते हुए बोली- आप भी न बड़े वो हो
सोनू- ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है,
अगली बार भोजन में बाल मिला, तो मां कसम, साली जी को ले आऊंगा... 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
राम- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाउंगा... 
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। 
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं पूरे एक साल बड़ी हूं। 
संता- कोई बात नहीं। मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें