Latest Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहन के लिए हंसना बेहद जरूरी है। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए हमें नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पति- वैक्सीन लगवा ली?
पत्नी- हां लगवा ली!
पति- फेसबुक पर तो फोटो अपलोड करी नहीं तुमने?
पत्नी- फोटो तो खींच ली है, पर जब 25 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूंगी।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पति- दिन भर सोती रहती हो
पत्नी- तो क्या आराम भी ना करूं
पति- चाय बना दो जल्दी से
पत्नी- खुद बना लो ना
पति- मेरे सिर में तेज दर्द है
पत्नी- हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति- ठीक है इधर आओ तुम मेरा सिर दबा दो और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
सिंटू- बिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है।
सारा घर हिल रहा है
बिंटू- ओए,चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा।
हम तो किराएदार है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
सुनीता- तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं? जले पर हमेशा नमक छिड़कने वाली आदत गई नहीं अब तक उनकी।
रोहित- अब क्या हो गया?
सुनीता- आज फिर से पूछ रही थी कि मेरी बेटे से शादी करके खुश तो हो न?
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे।
तभी पति अपनी पत्नी की आंखों में आंखें डालकर देखने लगा...
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली..."ऐसे क्या देख रहे हो जी?"
पति-थोड़ा आराम से खा मोटी, मेरी बारी ही नहीं आ रही।
बेटा-मम्मी एक ग्लास पानी देना…
मां- खुद उठ के पी लें…
बेटा- प्लीज, दे दो ना…
मां- अब अगर पानी मांगा तो वहीं आकर थप्पड़ मारुंगी…
बेटा- ठीक है जब थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेती आना…