फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गोलू- पापा मुझे स्कूल छोड़ने आप क्यों आते हो? वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 27 Apr 2022 12:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: किसी भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छी हवा, अच्छे खानपान की जरूरत होती है उसी प्रकार हमें स्वस्थ रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो हम दिल की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसके साथ ही हंसी हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

गोलू- पापा मुझे स्कूल छोड़ने आप क्यों आते हो? मेरे सभी दोस्तों को छोड़ने तो उनकी मम्मी आती है, 
पापा (अपने मन में)- बस इसीलिए बेटा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

गोलू पैराशूट बेच रहा था... 

हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 

ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 

गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
विज्ञापन

3 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी

जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?

साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें

जीजा- क्यों क्या हुआ?

साली- मैं जानना चाहती हूं कि

मेरा पालन -पोषण सही से हो रहा है या नहीं

4 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है 

बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं... 

तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।
विज्ञापन

5 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
एक खूबसूरत लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी...

मां ने उसे बाजार में देख लिया,

घर आते ही मां ने बेटी को गुस्से में फोन किया

मां-बेटी कहां है तू ?

बेटी-मां मैं तो परीक्षा देने आई हुई हूं

मां गुस्से से लाल होके बोली

बेटी, इस परीक्षा का परिणाम नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?

पति- बहन है।

पत्नी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?

पति- तेरी है इसलिए।
विज्ञापन

7 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 

पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 

ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
विज्ञापन

8 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...

लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।

लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।

मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।

लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।

पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें