फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, शादी करना चाहता हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 11 Dec 2022 05:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Majedar Jokes in Hindi: जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हम सभी मुश्किलों में घिर जाते हैं। जब हम मुश्किलों का सामना करते हैं, तो हंसना और मुस्कुराना भूल जाते हैं। ऐसे में जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule) पढ़कर हम मुस्कुराते हैं और हल्का महसूस करते हैं। जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी.. उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया पत्नी बेहोश। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं.. 
पापा- क्या वो भी तुझे पसन्द करती है? 
संता- हां जी हां.. 
पापा- जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया।
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में।
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया। फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, 
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
 पति - मैं उबासी नहीं ले रहा, 
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही

Funny Jokes: पति और पत्नी ने मंदिर जाकर भगवान से मांगा कुछ ऐसा, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है... 
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही, 
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें