Comedy Jokes In Hindi: आज कल की बिजी लाइफ में सेहतमंद रहना भी लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन अगर आप दिनभर में थोड़ा सा समय अपने लिए निकालकर हंसेंगे, तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। साथ ही हंसने से हमें कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे और हंसने के लिए हमें किसी मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी पढ़कर हंसा सकता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा।
लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
विज्ञापन
2 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड- मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है...
ऑपरेटर- और इसके लिए आप एम्बुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड- नहीं, एम्बुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था...!
विज्ञापन
3 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चों...
चिंटू- कुछ देर तक देखेंगे मैम फिर...
उसे उठा कर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।
4 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
एंप्लॉयी- सर, मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से
लिंक नहीं कराया फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई।
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है।
विज्ञापन
5 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
अख़बार में एड छपा 'पुराना मोबाइल दो और नया लो" !!
पप्पू उसके बताये पते पर गया पर वहां कोई दुकान नहीं थी,
वहां खड़े 2 लड़कों से एड के बारे में पूछा,
लड़के बंदूक निकाल कर बोले-एड हमने ही दिया था,
निकाल पुराना मोबाइल और जाकर नया ले ले !!!
विज्ञापन
6 of 7
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
एक सज्जन बता रहे थे कि
वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं।
पता करने पर पता चला कि
गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है।
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है,
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी।
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है।