फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया- अंग्रेजी आती है? चिंटू ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 29 Jun 2022 01:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Jokes in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। आज की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसी जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हमारी उदासी दूर रहती है। हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक बार कोर्ट में एक गवाह बहुत लम्बे लम्बे बयान दे रहा था।
सरकारी वकील नाराज होकर बोला- इतना ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है।
तुमसे जो पूछा जाए उसका जवाब केवल हां या ना में दो।
गवाह- हर सवाल का जवाब हां या ना में ही नहीं दिया जा सकता।
वकील- बिल्कुल दिया जा सकता है, मैं देकर बताता हूं, सवाल पूछो। 
गवाह- आपकी बीवी ने आपको मारना छोड़ दिया।
बेचारे वकील की बोलती हो गई बंद!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया- अंग्रेजी आती है? 
चिंटू- क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी की पहली रात जब पत्नी घर में आई तो पप्पू बहुत परेशान था। 
उसे समझ नहीं आ रहा था कि अपनी पत्नी से क्या बात करें।
थोड़ी देर बाद उसने कहा- आप घर पर बताकर तो आईं हैं ना कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता की पत्नी- पानी पिला दो।
संता- क्यों ना चिकन बिरयानी खिलाऊं? 
पत्नी- मुंह में पानी आ गया। 
संता- बस इसी पानी से प्यास बुझा ले।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू अपने दोस्त को समझा रहा था कि जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं 
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
डाकू- हम लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं।
चीकू- कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो, आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- कौन हो तुम ? 
भोलू- हसरत तुम्हारी।
पिंकी- करते हो क्या तुम? 
भोलू- पूजा तुम्हारी 
पिंकी- क्या चाहते हो? 
भोलू- मोहब्बत तुम्हारी… 
पिंकी- पछताओंगे तुम… 
भोलू- किस्मत हमारी… 
पिंकी- मैरिड हूं मैं।
भोलू- अरे ओ पागल नारी...पहले ही बक देती ये बात सारी…खामख़ा एनर्जी वेस्ट कर दी हमारी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें