फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 31 Jan 2022 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है जिससे चेहरे पर प्रसन्नता रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए ठहाके लगाने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर रोज मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर लाते हैं जिसे पढ़कर आप अपने चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो

पति- और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या ?

पत्नी- वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए

पति- पगली तो में भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।

बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया

तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा कि बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे।

पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी।

उसका ध्यान रखना। ऑपरेशन सफल रहा!
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, "अजी सुनते हो?" 

पति- बोलो! क्या हुआ? 

पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।

पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो। 

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे.
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?

चिंटू- पापा 80% आये है।

पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?

चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।

दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।

 मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 

चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें