फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मेजदार जोक्स: शादी की रात पत्नी ने संता से कही गजब की बात, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Wed, 04 Jan 2023 12:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मेजदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक बना रहता है। इसके साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप मानसिक समेत कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम हंसने-हंसाने और ठहाके लगाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!

काका-  हेलो कौन...?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!

काका (खुश होकर)- कौन हैं आप...?

लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!

खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए अभी 8 दबाएं...!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
वकील- ऐसा क्या हुआ कि सुहागरात के दिन ही तलाक लेने आ गए,

संता (पति)- मैने बोला घूंघट उठाओ, तो बोली आप खुद क्यों नहीं उठाते,

तुरंत मैं समझ गया कि ये औरत कामचोर है, इसलिए मुझे आज ही तलाक चाहिए

उस आदमी का बात सुनकर वकील साहब उसी वक्त बेहोश हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक दोस्त शायरी सुना रहा था... 
उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!
दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....
पहला दोस्त- उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...
उनकी मां ने देखा तो बोली- हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!
 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
अंग्रेजी के मास्टर- 'संतोष आम खाता है' इस वाक्य को अंग्रेजी में
ट्रांसलेट करो...?
पप्पू ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया- 'Satisfaction is
General Account'!


Hindi Jokes: डॉक्टर-मरीज की बातचीत कर देगी लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या..?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां, मुझे आती है।
पायलट- ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!

आज के मजेदार जोक्स: जब बीवी ने चलाया अपना दिमाग, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!!

Latest Jokes: संता ने बंता को बताया पत्नी को क्यों कहते हैं बेगम, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आदमी- मुझे एक लेडी सूट दिखा दो
.
.
.
दुकानदार - बीवी के लिए चाहिए या कोई
अच्छा वाला दिखाऊं...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें