फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Tue, 10 Sep 2024 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं। हम आपके लिए  आज फिर हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी उदासी दूर हो जाएगी। 

पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- हैलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है।
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो।
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली- बाबू तुमने बताया नहीं तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा- बस, पिताजी। मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा!

Viral Jokes: पत्नी की बात सुनकर पतिदेव के दिमाग की उड़ गई बत्ती, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Jokes: साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Funny Jokes: लड़की से लड़का- मैं शादी नहीं कर सकता घर वाले नहीं मान रहे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें